
शशि मिश्रा
बिलासपुर। पुरानी रंजिश में घर सामने गाली गलौज कर दो युवकों ने एक युवक को मारने के लिए दौड़ाया गया। युवक ने घर में घूसकर जान बचाई है। पूर्व में भी युवकों ने उनके साथ मारपीट किया था और कमर में चाकू दबाकर रखे थे।
पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कोनी पुलिस के अनुसार, देवनगर निवासी नारायण साहू पिता हरप्रसाद साहू ने रिपोर्ट लिखाई। 10 मार्च को सुबह 7 बजे मोहल्ले का देवा जायसवाल निक्कू राव उनके घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ
गाली गलौज करने लगे। वे घर से बाहर निकलकर गाली देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर मारने के लिए दौड़ाया। उन्होने घर के अंदर घूसकर जान बचाई है। पूर्व में 26 फरवरी की रात 9 बजे दोनों युवक कमर में चाकू दबाकर रखे थे और उनके साथ स्टील के पाइप रखकर उनके व उनकी मां के साथ विवाद कर चाकू मार देने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 3, 5, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
