

बिलासपुर। शहर के प्रख्यात समाजसेवी एवं गौसेवक बजरंग अग्रवाल (पेट्रोल पंप वाले) का मंगलवार को बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से शहर के सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
रामा वैली निवासी बजरंग अग्रवाल श्याम बाबा मंदिर के कोषाध्यक्ष, कृष्ण गौशाला के कोषाध्यक्ष तथा बिलासपुर गौ सेवा धाम के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने अपना जीवन श्याम बाबा की भक्ति और गौ सेवा को समर्पित किया था। वे धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक आयोजनों में भी लगातार सक्रिय रहते थे और जरूरतमंदों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे।
वे विजय कुमार अग्रवाल के बड़े भाई तथा पूनम अग्रवाल और जित्तू अग्रवाल के पिता थे।
बुधवार को सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास R-46 रामा वैली से भारतीय नगर मुक्तिधाम के लिए निकली। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके परिजन, मित्र, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में भारतीय नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
