रिटायर्ड एसडीओ से लूट नहीं पकड़े गए लुटेरे, प्रोजेक्टर में मैच देखने के दौरान बाइक चोरी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, नागदौने कालोनी निवासी रिटायर्ड सिंचाई विभाग एसडीओ गंगा प्रसाद टण्डन 9 मार्च को शाम के समय घर से टहलने के लिए निकले थे। शाम 7 बजे महाराणाप्रताप चौक के पास एक्टिवा सवार 3 लोग आए और बलपूर्वक उनकी जेब से 14 हजार की मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस लुटेरों को नहीं पकड़ पाई है।


प्रोजेक्टर में मैच देखने के दौरान बाइक चोरी

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, गणेशनगर चुचुहियापारा निवासी अमित कुमार जाडे 8 मार्च को एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 बीडी, 0902 से मिनोचा कालोनी के पास प्रोजेक्टर में मैच देखने गए थे। एक इनिंग खत्म होने पर रात 8.30 बजे घर जाने के लिए देखे तो सड़क किनारे से उनकी एक्टिवा चोरी हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!