

बिलासपुर। दही लेने के बहाने घर जाकर मासूम छात्रा से छेड़खानी करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया, जांजगीर पामगढ़ सिरी निवासी रोहित पटेल पिता उमेंद्र राम पटेल 50 साल पचपेड़ी क्षेत्र के शासकीय स्कूल में शिक्षक है। सोमवार को उनके स्कूल में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा घर में अकेले थी। उनके घरवाले बाहर गए थे। मौका पाकर शिक्षक दही लेने के बहाने उनके घर गया और मौके का फायदा उठाकर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षक उनके घर से भाग गया। शाम को परिजन घर आए तो छात्रा ने घटना की जानकारी उन्हें दी। रात में परिजन थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने शिक्षक रोहित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
