सड़क दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट का यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण, सुधार के लिए भेजी रिपोर्ट


बिलासपुर। बिलासपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को तकनीकी सुधार के लिए प्रतिवेदन भेजा है। साथ ही नागरिकों से इन क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम ने जिले के कई दुर्घटना संभावित स्थानों का अवलोकन कर वहां सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी स्थित दैजा-बीजा मोड़ तथा जूनापारा चौकी क्षेत्र के धौरा कछार में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। वहीं कोटा थाना क्षेत्र के अमने मोड़ और बेलगहना चौकी व केंदा पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों का भी जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस ने लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़क योजना से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की और सुरक्षा मानकों के अनुरूप इंजीनियरिंग व तकनीकी सुधार के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की।
पुलिस ने इन क्षेत्रों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, चेतावनी बोर्ड, गति सीमा संकेतक, अंधे मोड़ के संकेत, रेडियम रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, कैट आई, ब्लिंकर और सुरक्षा पोलार्ड लगाने की जरूरत बताई है। साथ ही संकीर्ण सड़कों और चौराहों को चौड़ा करने, अतिक्रमण हटाने तथा पेड़ों की छंटाई जैसे उपायों पर भी जोर दिया गया।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहन सावधानी से चलाएं और यातायात नियमों व अनुशासन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ संबंधित थानों के प्रभारी और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!