

बिलासपुर। बिलासपुर में घर के सामने खड़ी कांग्रेस नेता की कार को एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
कोनी पुलिस के अनुसार सीपत जुहली निवासी पार्थकिशन पोर्ते ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की कार क्रमांक CG 10 BZ 0041 चलाते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 19 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे कार श्रीवास मोहल्ला में गोपी श्रीवास के घर के सामने खड़ी थी। उस समय पार्थकिशन मोहल्ले के युवकों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो क्रमांक CG 10 AL 2096 के चालक दिलीप गुप्ता ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार को नुकसान पहुंचा।
बताया गया कि घर में शादी का कार्यक्रम होने के कारण घटना की रिपोर्ट 9 मार्च को दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
