साढ़े 3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ


बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब साढ़े 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि नशीला पदार्थ उसे कहां से मिला और इलाके में इसकी सप्लाई किस माध्यम से हो रही है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तखतपुर निवासी दुर्गेश गायकवाड़ अपने पास छोटी-छोटी पुड़िया में ब्राउन शुगर रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अलग-अलग पुड़िया में करीब साढ़े 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैंड-बाजा बजाने का काम करता है। हालांकि ब्राउन शुगर कहां से मिली और किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।
पुलिस आरोपी को थाने लाकर लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि देर रात तक वह गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। पुलिस अब मामले की जांच कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!