रेस्क्यू करने गए युवक को सांप ने काटा

शशि मिश्रा

इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से सांप के रेस्क्यू पर गए एक लड़के को सांप ने काट दिया। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी में रहने वाले रॉबट नाइजस पिछले 8 सालों से सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़ने का काम करते हैं। शनिवार को सिरगिट्टी बन्नाक चौक के पास निजी जमीन पर जहरीला सांप निकला था, सांप को देख लोग में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने रॉबट को सांप को रेस्क्यू करने का काम सौंपा। इस दौरान रॉबट ने जहरीले सांप का रेस्क्यू कर लिया और उसे अपने साथ रखकर फदहाखार पहुंचे। रॉबट ने सांप को रिलीज करने के लिए जैसे ही बोरी खोली, सांप उसपर कूद गया और हाथ में काटकर जंगल की ओर निकल गया। सांप के काटने के बाद रॉबट को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!