बिलासपुर: स्टेडियम के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार


बिलासपुर। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि स्टेडियम के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर उसे लहरा रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुधीर बेलदार (21 वर्ष) निवासी भूकम्प अटल आवास बहतराई के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Arms Act, 1959 की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!