

तखतपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के तत्वावधान में तखतपुर स्थित गुरु तेग बहादुर हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी, पार्षद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ रहीं। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका शर्मा, जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार, जिला पंचायत सदस्य भारती माली,अंबिका साहू एवं पलक जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि पूजा मक्कड़ ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं ने समाज में लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास बहुत जरूरी है। महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए।
अभिनेत्री प्रियंका शर्मा ने कहा कि आज महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में अवसर बढ़ रहे हैं। महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
नगरपालिका अध्यक्ष रविंद्र कौर मक्कड़ ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। वहीं जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं घर के साथ-साथ राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर चर्चा की गई तथा विभिन्न सामाजिक चुनौतियों से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की अध्यक्ष चंचल सलूजा ने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और महिलाओं की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पलक जयसवाल, शिल्पा कौशिक, डॉ. कीर्ति कारडा, डॉ. प्रीत मक्कड़, डॉ. अपर्णा गुप्ता, रिशाली शिवहरे, स्वाति कश्यप, डॉ. गरिमा रॉय, सृष्टि शर्मा, माधवी वस्त्रकार, अंबिका साहू, ललिता कश्यप, छाया अग्रवाल, गौरी देवांगन, लवली हुरा, पूजा गुप्ता, जसप्रीत हुरा, अनुपमा पांडेय, अंजू देवांगन, प्रियंका आहूजा, भारती माली, डॉ. रूपल अग्रवाल, दिव्या साहू, डॉ. अमातुल्ला शाम, शुचिता शर्मा, अनुराधा यादव और प्रीति नामदेव रितु साहू सिमरन कौर श्वेता सिंह, रम्या सुभाष, नवीन दुबे प्रियंक सराफ मुकेश सलूजा शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, मंच संचालन अभिलाषा झा ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन गंगा निषाद द्वारा किया गया।
