इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर युवक नाबालिग किशोरी को धमका कर उसके साथ बनाने लगा लगातार शारीरिक संबंध, शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

आकाश दत्त मिश्रा

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती और कथित प्रेम संबंध की आड़ में अपनी हवस पूरी करने वाले युवक को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पिछले साल मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से बिट्टू कुर्रे से हुई थी। दोनों के बीच बात होने लगी। अपने इसी जान पहचान का फायदा उठाते हुए बिट्टू कुर्रे किशोरी को घूमाने के बहाने बिलासपुर ले आया और वहां दोनों गार्डन में घूमें।

इसके बाद 10 अक्टूबर को वह लड़की को एक बार फिर घूमाने के बहाने बिलासपुर से अपने गांव डिघोरा ले गया, जहां सुनसान में मौका पाकर उसने किशोरी के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और यह बात किसी को भी बताने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी। कम उम्र की किशोरी इससे डर गई। इसका लाभ उठाकर युवक बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। आखिरकार टूट कर शनिवार को किशोरी ने इसकी शिकायत पथरिया थाने में की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी बिट्टू कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के लिए अच्छी बात यह थी कि बिट्टू कुर्रे की उम्र 18 वर्ष 4 माह है जो डिघोरा थाना पथरिया जिला मुंगेली का रहने वाला है। अगर उसकी उम्र 4 महीने कम होती तो पुलिस के लिए उसे जेल भेजना मुश्किल हो जाता और वह नाबालिग होने का फायदा उठाता लेकिन वर्तमान में पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले के सफल क्रियान्वयन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!