बिलासपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, सिर पटककर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार


बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेहरू नगर स्थित एक मकान में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर MIG-33 में रहने वाली पुष्प लता यादव (37 वर्ष) की उसके पति युवराज यादव (43 वर्ष) ने मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपी युवराज यादव मूल रूप से मोहन भाटा कोटा का निवासी है और वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ नेहरू नगर में किराये के मकान में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने उनके घर पहुंची थी। इसी बात को लेकर आरोपी पति, जो नशे की हालत में था, अपनी पत्नी से गाली-गलौज करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान आरोपी युवराज यादव ने अपनी पत्नी को मारते-पीटते हुए घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास उसका सिर पटक दिया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोट लगने के कारण पुष्प लता यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!