

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत बिलासपुर शहर जिला इकाई में 25 जिला विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर द्वारा की गई।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशों के अनुरूप तथा भाजपा बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के आधार पर की गई हैं।
घोषित सूची में बिलासपुर, तखतपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों से नेताओं को जिला विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसमें बिलासपुर मध्य, बिलासपुर उत्तर, बिलासपुर पश्चिम और रेलवे मंडल से जगदीश पाण्डेय, गोपी ठारवानी, मनीष शुक्ला, प्रवीण तिवारी, आलोक दुआ, नरेन्द्र सिंह कछवाहा, प्रसुन्न चतुर्वेदी, नीतिन पटेल, रोहित मिश्रा, संजय दुबे और अविनाश आहूजा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी, तखतपुर, काठाकोनी और गनियारी मंडल से बिरज यादव, सूरज मिश्रा, ईश्वर सिंह राजपूत, राधेश्याम साहू, हरप्रसाद कौशिक और योगेश गुप्ता को जिला विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
वहीं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बोदरी, बिल्हा और तिफरा-सिरगिट्टी मंडल से संजय दुबे, सत्यनारायण गोयल, रमाकांत चंदनाहू, संजय सिंह, राजाराम प्रजापति, रविन्द्र पाटनवार, प्रफुल्ल कौशिक और अनिल कश्यप को जिला विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सभी नव नियुक्त सदस्य संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका रहेगी।


