ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में 6 फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित


बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दर्ज अलग-अलग प्रकरणों में संलिप्त छह आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन मामलों में आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।
फरार आरोपियों में सागर चेतवानी (37 वर्ष) निवासी दुबे गली शिवघाट पुराना सरकंडा, हाल निवास रामवैली बोदरी, रोहित पंजवानी (36 वर्ष) निवासी चकरभाठा कैम्प नगर पंचायत बोदरी, राजेश उर्फ राजा बजाज (31 वर्ष) निवासी गार्डन सिटी मोपका रोड राजकिशोर नगर, प्रकाश पंजवानी (37 वर्ष) निवासी साईं भूमि तोरवा, सोमू उर्फ अभिजीत दुबे (38 वर्ष) निवासी मिलन चौक कुदुदंड तथा राज चेतानी (35 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी सिविल लाइन शामिल हैं।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल थाना सिविल लाइन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को ₹5000 की इनाम राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!