
शशि मिश्रा

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
सिम्स पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी, रतनपुर निवासी छेदीलाल भारद्वाज (60) ने अपने घर पर अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुंचे।
अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने अधेड़ को मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
घटना की सूचना सिम्स पुलिस चौकी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
