मुंगेली में लूट व हत्या के प्रयास का खुलासा: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार


मुंगेली, 02 मार्च 2026। होली पर्व से पहले मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता रोककर हत्या के प्रयास और लूट की वारदात को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में लूटे गए सोने के लॉकेट सहित घटनाक्रम से जुड़े मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
क्या है मामला?
थाना सिटी कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी ताम्रज सिंह (21 वर्ष), निवासी झाफल थाना लोरमी, 2 मार्च की तड़के करीब 3:30 बजे रायपुर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। सुबह लगभग 4:15 बजे मुंगेली-लोरमी तिराहा के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले से “ऊं” लिखा सोने का लॉकेट लूट लिया, बाइक की हेडलाइट पत्थर मारकर तोड़ दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने की कोशिश की गई। एक आरोपी द्वारा घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी गई। किसी तरह पीड़ित मौके से जान बचाकर भाग निकला।
मामले में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।


‘त्रिनयन एप’ से मिली सफलता
जांच के दौरान पुलिस ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा विकसित ‘त्रिनयन एप्लिकेशन’ में दर्ज सीसीटीवी कैमरों की जानकारी का उपयोग किया। आसपास लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेहियों — आशीष शिवारे (29), यशवंत रावते (27) और देवेश सोनी (24) — को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से एक सोने का “ऊं” लॉकेट और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की अपील
होली पर्व को देखते हुए मुंगेली पुलिस ने आमजन से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!