“द सिंधी होली कार्निवल – डाडो सूथो फेस्ट” में रंग, संगीत और सांस्कृतिक उत्साह का संगम

शहर में रविवार को आयोजित “द सिंधी होली कार्निवल – डाडो सूथो फेस्ट” ने रंग, उत्साह और सांस्कृतिक उमंग का अद्भुत माहौल निर्मित कर दिया। पावरहाउस तोरवा स्थित होटल रेड डायमंड के समीप आयोजित इस होली महोत्सव में समाज के युवाओं, परिवारों और शहरवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर रंगोत्सव का आनंद लिया।कार्यक्रम में डीजे की ऊर्जावान प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। आधुनिक संगीत की धुनों, रंग-गुलाल और नृत्य के साथ प्रतिभागी देर तक झूमते रहे। पारंपरिक होली उत्सव और आधुनिक कार्निवल थीम के समन्वय ने आयोजन को विशेष पहचान दी।सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में उत्सवधर्मिता, सामाजिक एकता और परंपरा का सुंदर संदेश देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं, सुरक्षा और प्रतिभागियों की सुविधाओं का समुचित ध्यान रखा गया, जिससे सभी ने सुरक्षित और आनंदमय वातावरण में होली का उत्सव मनाया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सहभागी संस्थाओं एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल मनकानी,अभिषेक माखीजा,अविनाश मोटवानी,नरेंद्र गेमनानी,हीरानंद छुगानी,सुनील आहुजा,राजेश गंगवानी का विशेष योगदान रहा उपरोक्त जानकारी समिति के नीरज गेमनानी ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!