डॉ. समर्थ अब अपोलो हॉस्पिटल में भी अपनी सेवाएं देंगे, जज़्बा ने डॉ. समर्थ शर्मा को दी बधाई व शुभकामनायें

बिलासपुर और मध्य भारत के जाने माने पेट व लिवर के डॉ. अब अपनी सेवाएं अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भी देंगे
उनके द्वार अब अपोलो के मरीज़ो को भी राहत मिलेगी
वो पूर्व में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं वर्तमान में वो अपने प्राइवेट क्लिनिक ग्लोबल गैस्ट्रो व लीवर केयर में शहर के मरीज़ो के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं
टीम जज़्बा जो की समाज सेवा के क्षेत्र में जानी मानी युवाओं की टीम है के संयोजक संजय मतलानी ने अपोलो अस्पताल पहुंच कर डॉ. समर्थ शर्मा को बधाइयाँ और इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनायें दीं !
आपको बता दें पिछले लम्बे समय से जज़्बा टीम को सहयोग देते हुवे डॉ. समर्थ शर्मा द्वारा अनेकों स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया
इसके अलावा जज़्बा के माध्यम से डॉ. शर्मा के पास जाने वाले अनेकों मरीज़ निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श व स्वास्थ्य लाभ लेते रहे हैं


डॉ. शर्मा ने जज़्बा के युवाओं की प्रशंसा करते हुवे कहा की जहाँ आज का युवा नशे और गलत रास्ते पर जाकर अपना और समाज का नुकसान कर रहे हैं ऐसे में जज़्बा टीम के कार्यक्रम युवाओं और समाज के लिए वरदान से कम नहीं हैं, लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन, अनेकों थैलेसीमिया सिकलसेल पीड़ितों की मदद, अनगिनत ऐसे मरीज़ जिन्हें मदद की ज़रूरत होती है.. उन्हें मदद पहुंचा कर ये टीम समाज को अच्छा सन्देश दे रही है
धन्यवाद और शुभकामनायें देता हूं संजय मतलानी और उनकी टीम को
डॉ. समर्थ शर्मा को शुभकामनायें देने के लिए संयोजक संजय मतलानी, सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष श्री मनीष लाहोरानी, संरक्षक अमर बजाज,
ऋषभ आडवाणी, आकाश यादव, मनीष लाल, शंकर राठौर, केशव आडवाणी, रौनक सोनी, नितीश सांडे, हरीश साहू, नमन साहू, एलेन खूंटे, लक्ष्मण प्रभुवानी, संदीप कुमार वस्त्रकार, कमल टेकचंदानी, योगेश साहू, लव मतलानी आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!