तालाब में नहाने कूदे दो युवकों की डूबने से मौत, सरकंडा क्षेत्र की घटना


बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अमहा तालाब में नहाने उतरे दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। नगर सेना के गोताखोरों ने देर रात दोनों के शव बाहर निकाल लिए। पुलिस मामले में साथियों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बंधवापारा निवासी हिमांशु चहाण्डे (21) और देवरीखुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (20) अपने चार अन्य दोस्तों के साथ घूमने खमतराई क्षेत्र स्थित अमहातालाब पहुंचे थे। सभी तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे हिमांशु और शिवम नहाने के लिए तालाब में कूद गए।

बंधवा पारा का रहने वाला 21 वर्षीय हिमांशु चहांडे और देवरीखुर्द का रहने वाला 20 वर्षीय शिवम मानिकपुरी अपने पांच साथियों के साथ खमतराई की ओर घूमने गए थे। इन लोगों ने पहले शराब पी , फिर हाथ मुंह धोने तालाब की ओर चले गए। इसी दौरान उनका पैर फिसला और दोनों गहराई में समा गए।


बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए। तैरना नहीं आने के कारण वे डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे। बचाव के लिए उतरा एक अन्य साथी भी तैरना नहीं जानता था और वह भी डूबने लगा, जिसे बाकी दोस्तों ने किसी तरह बाहर निकाला।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और नगर सेना के गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद देर रात दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकाले गए।
तीन साल में 17 मौतें
बिलासपुर में पिछले तीन वर्षों के दौरान तालाब और खदानों में डूबने से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 किशोर शामिल हैं। वर्ष 2023 और 2025 में 6-6 तथा 2024 में 5 लोगों की जान गई। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद जलाशयों में सुरक्षा इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!