

छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन द्वारा होटल इंटरसिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टेंट व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है, जिसे जिम्मेदारी के साथ मनाना हम सबका कर्तव्य है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक, हर्बल या फूलों से बने रंगों का प्रयोग करें ताकि त्वचा और आंखों को नुकसान न पहुंचे। साथ ही ‘सूखी होली’ खेलकर पानी की बचत करने का संदेश दें, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
अमरजीत सिंह दुआ ने पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की बात कहते हुए कहा कि जानवरों पर रंग न डालें, क्योंकि इससे उन्हें गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “बुरा न मानो होली है” का अर्थ हुड़दंग या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि त्योहार के दौरान सभी की सहमति और गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में संगठन के महासचिव गुरदीप सिंह आजमानी, रविन्दर सिंह छाबड़ा एवं सचिव कमल जैन सहित संरक्षक नरेंद्र सिंह सलूजा, सरबजीत सिंह राणा, राजेश मुदलियार, संतोष राणा, संजय केशरवानी, नंदू यादव, संजय रावलानी, ओमप्रकाश तिवारी, इंद्रजीत सिंह, दर्शन छाबड़ा, विक्की रावलानी, सागर हुमने, सुभाष सवन्नी, दिनेश मुदलियार, प्रमोद कुमार बिसेन, कुणाल कुमार, शोमी कश्यप, सौरभ बंसल, अमनदीप सिंह, उदय सिंह राणा, विवेक कश्यप, सोहन यादव, आदित्य जायसवाल सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त साई टेंट, ज्योति टेंट, मां दुर्गा टेंट हाउस, मिश्रा टेंट हाउस, विशाल टेंट हाउस, महामाया टेंट हाउस, श्री साई टेंट हाउस और करन टेंट हाउस के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आपसी एकता व भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प
