

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीण अंचलों में फैलाई जा रही भ्रांतियों के बीच भाजपा किसान मोर्चा ने जमीनी स्तर पर संवाद अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश कृषि मंत्री राम विचार नेताम के निर्देश पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष अलोक ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रदेश प्रचार- प्रसार मंत्री स्मृति वैष्णव जैन ने ग्राम सेमरताल, महमंद व बेलतरा विधानसभा के और भी गाँव- गाँव में कृषक श्रमिक चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों और श्रमिकों को “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण” ( VB- G- RAM-G) की विस्तृत जानकारी दी।

स्मृति ने चौपाल के माध्यम से योजना से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया और लोगों को जागरूक किया कि सरकार ग्रामीण रोजगार को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। किसान मोर्चा प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती स्मृति वैष्णव जैन चौपाल में श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताती हैं कि पहले जहां रोजगार गारंटी के तहत 100 दिन का कार्य प्रावधान था, उसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा आपदा निवारण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार के लिए गाँव छोड़कर कहीं जाना नहीं पड़ेगा। हर हाथ को काम मिलेगा। साथ ही ग्राम पंचायत को सशक्त करते हुए पक्के निर्माण कार्य करने का प्रावधान भी रखा गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘वर्ष- 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में ग्रामीण श्रमिकों और किसानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

स्मृति वैष्णव जैन ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के सात दिनों के भीतर श्रमिकों के बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं होने पर ब्याज देने का भी प्रावधान रखा गया है।
“कई गांवों में पहुंची चौपाल ग्रामीणों की कर रही सक्रिय भागीदारी”


बेलतरा विधानसभा के ग्राम सेमरताल व महमंद के अलावा और भी क्षेत्र में ग्रामों में
आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में ग्रामीणों और श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संवाद के दौरान योजना से जुड़े प्रश्नों का समाधान भी किया गया साथ ही पात्र हितग्राहियों को पंजीयन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती स्मृति वैष्णव जैन शुरु से बहुत सक्रिय नेत्री रही है, प्रदेश में अपने मोर्चा के द्वारा दिए गए हर टास्क को पूरा करती आई हैं। महिला होकर भी मोर्चा में पुरुषों के बराबरी से वो अपने दायित्वों का निर्वाह करते आ रही हैं। उनके द्वारा कृषक श्रमिक चौपाल लगाकर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

