बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर कोनी पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार


बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने में उपयोग होने वाला सामान भी जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोनी पुलिस को 28 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घुटकु, स्टेशन पारा निवासी केशर लोनिया अपने घर के परछी में हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाकर संग्रहित कर रही है।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 15 लीटर कच्ची महुआ शराब दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी हुई मिली। साथ ही शराब बनाने के लिए उपयोग में लाई जा रही दो एल्यूमिनियम डेचकी भी बरामद की गई। जब्त शराब और सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 3,000 रुपये बताई गई है।
आरोपिया के पास शराब निर्माण और भंडारण संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!