

नागपुर मंडल में 22 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ₹11.11 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि प्रदान की गई।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे मंडल के कुल 22 कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के दिन ही उनके सेटलमेंट की संपूर्ण राशि का भुगतान सुनिश्चित किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल ₹11,11,23,610/- (रुपये ग्यारह करोड़ ग्यारह लाख तेईस हजार छह सौ दस मात्र) की राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिचय पत्र, एफआईसी कार्ड, केलकुलेशन शीट, सेवा प्रमाणपत्र, पीपीओ, समरी शीट तथा सेवा-पुस्तिका का प्रथम पृष्ठ भी विधिवत् सौंपा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवा काल के दौरान जो सपने अधूरे रह गए हों, वे इस सेवानिवृत्ति राशि के समुचित उपयोग से उन्हें पूरा कर सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिवारजन सदैव खुशहाल एवं समृद्ध जीवन व्यतीत करें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री उदय कुमार भारती, सहायक वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिन्हा, मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती क्षेता एच. के. छोरिया सहित अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
माह फरवरी में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 01 अधिकारी सहित 21 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् सहायक परिचालन प्रबंधक सहित 21 रेल परिवार के सदस्य माह फरवरी 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई । इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रंजन कुमार रुखैयार द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज,सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया | इस दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) श्री सेवक रजक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) व बंदोबस्त से संबन्धित नियमों से अवगत कराया गया |
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मंडल कल्याण निरीक्षक एवं कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
मंडल के सेवानिवृत्त हो रहे 21 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 02, इंजीनियरिंग विभाग से 09, विद्युत विभाग से 07, यांत्रिक विभाग से 02, तथा वाणिज्य विभाग से 01 कर्मचारी शामिल हैं ।
इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई |
