भाजयुमो पूर्वी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों ने जताया आभार


बिलासपुर। संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्वी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई। नई कार्यकारिणी में युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


घोषणा के बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष दत्ता से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रवीर सेन गुप्ता, मंडल महामंत्री आशुतोष शर्मा, प्रदेश भाजयुमो मंत्री सन्नी केसरी, भाजयुमो जिला सहकोषाध्यक्ष राहुल सिंह तथा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विवेक डे सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!