

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई।
भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार तथा भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी की अनुसंशा पर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के नामों की घोषणा की।
मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक पदाधिकारी राष्ट्रहित एवं संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है —
मंडल अध्यक्ष – विश्वजीत ताम्रकार
मंडल उपाध्यक्ष – रवि सिंह ठाकुर, मनीष कौशिक
मंडल महामंत्री – संस्कार सोनी
मंडल मंत्री – तुषार साव, अशोक राजपूत, जानू साहू, अभिषेक तिवारी, प्रांजल सिंह ठाकुर
मंडल कोषाध्यक्ष – आदित्य जगत
सह-कोषाध्यक्ष – शिवांश शुक्ला
कार्यालय प्रभारी – बादल बाकरे
कार्यालय सहप्रभारी – शौर्य सराफ, अनमोल तिवारी
सोशल मीडिया प्रभारी – अनिश तिवारी
सोशल मीडिया सहप्रभारी – अमितेश मिश्रा
मीडिया प्रभारी – प्रदीप अग्निहोत्री
मीडिया सहप्रभारी – जय देवांगन
प्रचार-प्रसार प्रभारी – विकास यादव
प्रचार-प्रसार सहप्रभारी – सिद्धार्थ श्रीवास
मन की बात प्रभारी – आयुष कश्यप
मन की बात सहप्रभारी – मोहन जायसवाल
मंडल खेल एवं कला प्रमुख – राज पाल
मंडल खेल एवं कला सहप्रमुख – आकाश दुबे
जिला प्रमुख (शास.यो.स्वा. मंडल) – माधव शर्मा
जिला सहप्रमुख (शास.यो.स्वा. मंडल) – आयुष दुसेजा
मंडल कन्या शक्ति संयोजक – सुवर्णा कोरी
मंडल कन्या शक्ति सहसंयोजक – सेजल मिश्रा, सुनीता यादव
कार्यसमिति सदस्य –
विनायक कौशिक, निहाल राके, इंद्र परिहार, राहुल कांत, विवेक शास्त्री, मयंक दुबे, देवेंद्र श्रीवास, संदीप कश्यप, अजय यादव, विकास मराठा, निलेश साहू, गौतम साहू, आयुष मंथापुरवार, सूरज जायसवाल, आलोक वर्मा, प्रिंस शुक्ला, रोहित यादव, तामेश्वर जैसवाल।
अंत में मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने कहा कि यह टीम आगामी समय में युवा शक्ति को संगठित कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
सूचि


