8 साल की बच्ची से छेड़खानी आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर। मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर 8 साल की बच्ची से छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पति की मृत्यु के बाद अपनी 8 साल 5 माह के बेटी के साथ रह रही है। उनके घर में परिचित घुरू निवासी ड्राइवर ओंकार केनार पिता चुन्नीलाल केनार 38 साल का आना जाना था। मां की अनुपस्थिति में ओंकार बच्ची के साथ छेड़खानी करते रहता था। डर से बच्ची घटना के संबंध में अपनी मां को नहीं बता रही थी। पिछले दिनों ओंकार केनार बच्ची को अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी करने लगा। उसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को बताई। महिला अपनी बच्ची को लेकर रिपोर्ट लिखाने थाने आई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर आरोपी ओंकार केनार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!