
शशि मिश्रा

बिलासपुर। जेल में बंद आरोपी के खिलाफ एक और नौकरी लगाने के नाम 1.50 लाख रुपए धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
मस्तूरी पुलिस के अनुसार, मस्तूरी निवासी मनीष राठौर पिता नारायण राठौर ने रिपोर्ट लिखाई। 15 जून 2023 को उसने नौकरी लगाने के नाम पर मुलमुला छेडोलिया निवासी राजा भैया लहरे को 1.50 लाख रुपए दिया था। नौकरी नहीं लगने पर वह पैसा वापस मांगने उसके घर गया तो वह घर छोड़कर भाग गया था। पिछले दिनों उन्हें पता चला कि हिरीं थाना के मामले में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में राजा भैया लहरे जेल में बंद है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर राजा भैया लहरे के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
