कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार


बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए कोनी पुलिस ने दो गुंडा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 फरवरी 2026 को धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में विशाल वर्मा (22 वर्ष), पिता दिलहरण वर्मा, निवासी जलसो वर्मा मोहल्ला थाना कोनी तथा दीप राज वर्मा (18 वर्ष), पिता रामायण वर्मा, निवासी जलसो काली मोहल्ला थाना कोनी जिला बिलासपुर शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!