लकड़ी तस्करो पर कार्यवाही, बेशकीमती लकड़ी जप्त

शशि मिश्रा

बिलासपुर। वन विभाग की टीम ने बिलासपुर वन वृत्त में फिल्मी अंदाज में एक ट्रक का पीछा करते हुए साल लकड़ी की जब्त की। वहीं टीम को पीछा करते हुए देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश टीम ने शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर वन वृत्त में लकड़ी तस्करों के खिलाड़ी एक बड़ी कार्रवाई की गई है। वन मंडल के पसान परिक्षेत्र में न विभाग की टीम ने फिल्मी अंदाज में एक गाड़ी का पीछा कर साल लकड़ी से भरे हुए ट्रक को पकड़ा। ट्रक में करीब तीन लाख रुपए से अधिक कीमत की लकड़ी लोड थी। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रामपुर के पास साल प्रजाति के पेड़ों को काटकर ट्रक में लोड़ कर दूसरे राज्य से लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही

जानकारी डीएफओ कुमार निशांत को दी गई। डीएफओ श्री निशांत के आदेश पर टीम गठित की गई। देर रात करीब 1.40 बजे टीम ने एसपी पासिंग ट्रक क्रमांक एमपी 17 एचएच 3677 को रोकने का प्रयास किया। ट्रक का चालक वन विभाग की टीम को देखकर गाड़ी भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो चालक रामपुर चंवलपुर मार्ग से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। विभागीय टीम ने ट्रक में जांच की तो उसमें साल प्रजाति के

15 नग लड्डे, कुल 6.50 घन मीटर लकड़ी बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए थी। ट्रक और लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा के तहत कार्रवाई करने के बाद आरोपी चालक की खोजबीन की जा रही है। वन विभाग की टीम ने वाहन मालिक से पूछताछ किया, जिसने ट्रक को किराए पर देने का दावा किया है। फिलहाल मामले की जांच में वन विभाग की टीम जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!