असावधानी वश आरक्षक से चली गोली, लापरवाही के चलते हुआ सस्पेंड

शशि मिश्रा

सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक नवल तिवारी ने ड्यूटी बदलने के दौरान मैग्जीन निकाले बगैर ही राइफल का ट्रिगर दबा दिया, जिससे एसएलआर राइफल से निकली गोली थाने में लगे पंखे की ब्लेड से लगते हुए छत में घुस गई। बंदूक से चली गोली की आवाज से थाना थर्रा उठा और पुलिस अधिकारी व कर्मचारी थाने से बाहर आ गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

मोपका लूट के आरोपियों को सरकंडा थाने में जब हिरासत में लिया गया, उसी दौरान थाने में आरक्षक के हाथों से गोली चल गई।

सुबह 7 बजे के आसपास आरक्षक नवल तिवारी ड्यूटी पर पहुंचा और मुंशी से एसएलआर राइफल ले ली। इस दौरान बिना मैग्जीन निकाले ही नवल ने ड्रिल शुरू कर दी, ट्रिगर पर हाथ लगते ही गोली चल गई और पूरा थाना गूंज उठा। अफरा-तफरी मचते ही सारे पुलिसकर्मी थाने से बाहर निकले। इस दौरान राइफल की नोक ऊपर की ओर थी, गोली थाने के कमरे में लगे सीलिंग फेन से टकराई और छत में घुस गई। घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। खास बात यह है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जिस समय घटना हुई उस दौरान मुंशी के अलावा अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!