
शशि मिश्रा

बिलासपुर। जबड़ापारा स्थित मुनीबाबा गली में अज्ञात लोगों ने एक आटो में आग लगा दी है। जिससे आटो जल कर राख हो गई है। चालक ने सरकंडा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार जबड़ापारा निवासी अशोक यादव आटो चालक है, आटो चलाकर ही गुजर बसर करता है। सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे अज्ञात लोगों ने घर के सामने खड़ी आटो में आग लगा दी। जबतक मोहल्ले के लोगों को पता चला तब तक आटो जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में इन दिनों नशेड़ियों का कब्जा है, आए दिन वारदात हो रही है, आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशेड़ियों ने ही आटो को आग के हवाले किया है। चालक ने सरकंडा थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
