

बिलासपुर। जिले में बढ़ते अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना कोटा क्षेत्र में सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में तथा थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान की उपस्थिति में कोटा के नाका चौक पर 30 से 35 वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान 4 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं 2 वाहनों पर ओवरलोडिंग पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। एक अन्य प्रकरण में नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन जप्त किया गया।

इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग के दौरान अशांति फैलाने वाले 2 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
