

बिलासपुर। रजनेश सिंह (उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नूपुर उपाध्याय द्वारा कोटा सबडिवीजन के सभी थाना प्रभारियों को सराफा व्यवसायियों की सुरक्षा के संबंध में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना रतनपुर, कोटा, तखतपुर और बेलगहना में सराफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।
बैठक में थाना प्रभारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई—
सभी दुकानों में हाई डेफिनिशन ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश।
कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सलाह।
संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने पर जोर।

दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने और कर्मचारियों को उसके उपयोग का प्रशिक्षण देने के निर्देश।
पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा।
प्रत्येक दुकान में थाना प्रभारी एवं बीट स्टाफ के मोबाइल नंबर चस्पा करने के निर्देश।
दुकानों में सायरन (अलार्म) सिस्टम लगाने की सलाह, ताकि आपात स्थिति में आसपास के लोग तुरंत सतर्क हो सकें।
ग्राहकों से बिना मास्क/नकाब के दुकान में प्रवेश का आग्रह करने के निर्देश।
प्रत्येक ग्राहक का नाम एवं मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सराफा व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे समन्वयात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी आपराधिक घटना पर प्रभावी अंकुश लगाया जा
