

बिलासपुर, 23 फरवरी 2026/शासकीय उद्यान रोपणी सरकंडा, बिलासपुर में स्थित आम के मातृ वृक्षों में लगे फलों की नीलामी 27 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उद्यान अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार नीलामी प्रक्रिया बंद लिफाफा पद्धति से संपन्न होगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 27 फरवरी तक दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आम पौधों में लगे फलों का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी शर्तों की विस्तृत जानकारी उद्यान अधीक्षक कार्यालय, सरकंडा से प्राप्त की जा सकती है।
