

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलसपुर शहर द्वारा रविवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। प्रातः 10 बजे से जिला भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में कार्यशाला में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीयन प्रारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराकर एवं भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
उद्घाटन सत्र् में कार्यशाला को संबोधित करते हुए महासमुंद सांसद एवं बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक चुनावी मशीन नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। यह प्रत्येक वर्ग एक रात और दो दिन (कुल 24 घंटे) का होगा। मंडल स्तर के प्रशिक्षण के समापन के बाद 15 अप्रैल से जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग शुरू होंगे। इस बार के प्रशिक्षण मॉड्यूल को बेहद आधुनिक और व्यापक बनाया गया है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए। यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की उस सांगठनिक शक्ति को और अधिक धार देने का माध्यम है, जो तकनीक और विचार के संगम से विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगी। भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आव्हान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।
पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर एवं प्रवीण होते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष रूप से 7 प्रमुख विषयों का चयन किया गया है, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा से हमारा जुड़ाव और हमारी विचारधारा, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली सफर पर चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि को निखारने के लिए रात्रिकालीन सांस्कृतिक सत्र। जिलास्तरीय वर्गों में 11 अलग-अलग विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ की जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर होते है। विषय के अच्छे जानकार बनते है। भाजपा में प्रशिक्षिति कार्यकर्ता संगठन एवं सरकार के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते है। उन्होंने संवाद करते हुए सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और संगठनात्मक अनुशासन व समर्पण को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने प्रशिक्षण में प्रस्तावना रखते हुए कहा कि संगठनात्मक की नीतियां, कार्यक्रम तथा दायित्वों की सम्पूर्ति हेतु कार्यरत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना नितांत आवश्यक है। मानव जीवन निरंतर सीखने की प्रक्रिया से गुजरता है। माता पिता परिजन पड़ोसी तथा समुदाय हम सभी के लिये सुलभ अनौपचारिक पाठशाला है।
कार्यशाला में वक्ताओं के साथ अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, ने किया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग भाजपा अवधेश जैन, भाजपा जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, अजीत सिंह भोगल, संतोश कौशिक, अश्वनी शर्मा, प्रवीण दुबे, पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, रानू सिदार, राकेश चंद्राकर, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, श्याम सिंह ध्रुव, हनीफ खान, दुर्गेश पाण्डेय, देवेश खत्री, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, एस.श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, दिनेश साहू, हरीश साहू, नैनलाल साहू, रवि मेहर, विनोद यादव, रामकुमार निर्मलकर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
