डॉ.संजय अनंत करेंगे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व


23 फरवरी से बुन्देलखण्ड
की सांस्कृतिक राजधानी झांसी में श्री राम पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रख्यात लेखक समीक्षक डॉ.संजय अनंत छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व व सत्र की अध्यक्षता करेंगे


यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के हिन्दी संस्थान व बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, इस में देश-विदेश से सौ से अधिक विद्वत जन , शोधार्थी , लोक कलाकार सम्मिलित हो रहे है।
डॉ. संजय अनंत 24 फरवरी को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गोस्वामी तुलसीदास सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इस सत्र में दस शोधार्थी श्री राम व रामचरित मानस पर आधारित अपने शोध आलेख का पाठन करेंगे , इस सत्र का संचालन श्री विपिन प्रसाद जी करेंगे
इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में श्री राम पर आधारित लोक नृत्य , कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति की जाएगी ।


डॉ. संजय अनंत, ओरछा में आयोजित द फिल्म फाउंडेशन ट्रस्ट (भारत) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी सम्मिलित होंगे ।
जिस में द फिल्म फाउंडेशन ट्रस्ट वर्ष 2026 की कार्य योजना पर विस्तृत विचार मंथन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!