बिलासपुर जिले से अंजना अध्यक्ष सुधा सचिव मनोनीत


अखिल भारतीय महिला मंडल के जिला बिलासपुर से आगामी 3 वर्षों के लिए बिलासपुर शहर से अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती अंजना भूतड़ा व सचिव पद के लिए श्रीमती सुधा मर्दा को मनोनीत किया गया है।भाटापारा से अध्यक्ष श्रीमती सोमा भट्टड व सचिव श्रीमती वृंदा भट्टड़ के साथ प्रादेशिक संयुक्त सचिव श्रीमती शोभा डागा व कोरबा से श्रीमती अलका माहेश्वरी पधार कर पदाधिकारी को पद सौंपने की औपचारिकता पूर्ण की। बिलासपुर जिले में भाटापारा नैला चांपा कुनकुरी तिल्दा पषाण जांजगीर कोरबा बलोदा बाजार बिलासपुर सहित 10 शहर समाहित है बिलासपुर महिला मंडल से आगामी 3 वर्षों के पदाधिकारी श्रीमती नीलम ढाबा अध्यक्ष,सचिव श्रीमती पूजा टावरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीला मालपानी व संरक्षक सदस्य श्रीमती सरोज राठी उपस्थिति रही। बिलासपुर जिले के सभी 10 शहरों के स्थानीय महिला मंडल के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाना क्रियान्वयन करना छत्तीसगढ़ महिला मंडल को रिपोर्ट भेजना आदि कार्य जिला अध्यक्ष व जिला सचिव को निर्वहन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!