

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा सुशासन – संकल्प दिवस मनाया। महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री जी के 62वें वर्शगांठ पर महिला मोर्चा द्वारा हरदेव लाला मंदिर बिलासपुर में हनुमान चालिसा का पाठ कर हवन व आरती कर मुख्यमंत्री जी के स्वस्थ स्वास्थ्य जीवन की कामना की गई तथा लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान परिसर बिलासपुर में महिला मोर्चा द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, सुशमा सिंह, सुधा गुप्ता, मंगला पाण्डेय, वंदना सिंह, नंदनी क्षत्री, श्रद्धा तिवारी, दीपमाला झा, शैलबाला वर्मा, पुनीता डहरिया, मंजूला सिंह, लता कश्यप, स्मृति देवांगन, सीमा यादव, त्रिवेणी भोई, नंदनी मरावी, पूनम साहू, वंदना तिवारी, कुंतल ताम्रकार, मीना गोस्वामी, लोकेश्वरी राठौर, पूजा खत्री, विभा गौरहा, रूक्मणी सोनी, संध्या सिंह, सुमन यादव, पुनम श्रीवास सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
