मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान आयोजित


बिलासपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर संपन्न हुआ।
अभियान के तहत बिलासपुर शहर के पूर्वी मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राकेश लालवानी के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्वी मंडल के महामंत्री श्री आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी राठौर, भाजयुमो प्रदेश मंत्री सनी केसरी, जिला सह कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, साहिल बरिया, प्रणव विश्वकर्मा, राहुल अरोरा, विवेक डे, रवि घोष एवं स्वप्निल बल्लाल सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है। हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित करने का उद्देश्य शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लाभान्वित परिवारों का उत्साहवर्धन करना है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!