डॉ. धनंजय मिश्रा के जन्मदिन पर गौसेवा धाम में गौ माता के लिए भंडारे का आयोजन


बिलासपुर, 20 फरवरी 2026।
पंडित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के निदेशक डॉ धनंजय मिश्रा के 60वें जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर स्थित गौसेवा धाम में दुर्घटनाग्रस्त एवं असहाय गौवंशों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्याम टॉकीज के पास शासकीय पशु चिकित्सालय परिसर में स्थित गौसेवा धाम में संपन्न हुआ।
जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए गौ माता को सब्जियां, फल एवं गुड़ सहित पौष्टिक आहार वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में गौसेवा, जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उपस्थित जनों ने गौसेवा को मानवीय दायित्व बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में अद्विका एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी तथा अरण्य गुरुकुलम के अध्यक्ष आशीष कुमार खण्डेलवाल, डॉ. धनंजय मिश्रा, अद्विका खण्डेलवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


अंत में गौसेवा धाम के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने डॉ. मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। आयोजन ने यह संदेश दिया कि उत्सव केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़कर भी मनाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!