

सीपत टेकर, 17 फरवरी 2026।
शासकीय हाई स्कूल सीपत टेकर में मंगलवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और आत्मविश्वास के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा द्वारा विद्यालय को 6 पंखे भेंट किए गए। इस सराहनीय पहल से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम गोपाल करियारे उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “पहली लड़ाई अपने आप से है। यदि हम स्वयं पर विजय पा लें, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं।” उन्होंने परीक्षा के तनाव से दूर रहकर पढ़ाई का आनंद लेने की सलाह दी तथा याद रखने की सरल और प्रभावी युक्तियां भी साझा कीं।

विशेष अतिथि के रूप में शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व राम दत्त गौरहा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नसीम बेगम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की सदस्य श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती रमैया मैडम, आर्यन तिवारी, प्रधान पाठक श्री आशुतोष तिवारी, व्याख्याता श्री अर्जुन सोनवानी, श्रीमती रेवती शर्मा, श्रीमती आशा पटेल, श्री राम कश्यप, श्री अरविंद गिरी गोसाई सहित मिडिल और हाई स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया तथा शिक्षा के साथ संस्कार और प्रेरणा के महत्व को रेखांकित किया।
