एस ई सी एल में डॉ. संजय अनंत का वैश्विक हिन्दी पर व्याख्यान


अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक, समीक्षक , द फिल्म फाउंडेशन ट्रस्ट के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट डॉ संजय अनंत “वैश्विक स्तर पर हिन्दी की भूमिका ” विषय पर अपना व्याख्यान देंगे
भारत सरकार के उपक्रम SECL ( साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ( MDI ) इंदिरा विहार बिलासपुर में आयोजित कार्यशाला में डॉ. संजय अनंत का व्याख्यान 19 फरवरी, गुरुवार को उद्घाटन सत्र के पश्चात दोपहर 1 : 30 से आरंभ होगा।
इस सत्र में SECL मुख्यालय एवं विभिन्न माइनिंग एरिया से आमंत्रित अधिकारी , प्रबंधक , कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो वैश्विक हिन्दी और प्रवासी साहित्य में डॉ संजय अनंत की पुस्तके व शोध आलेख प्रकाशित हो सी चुके है , वे विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरिशस , नीदरलैंड के अंतरराष्ट्रीय हिन्दी संगठन सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!