तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां जुटीं

शशि मिश्रा


बिलासपुर। शहर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। एनव इंडस्ट्री नामक यह इकाई वॉल पेंट और पुट्टी के निर्माण का कार्य करती है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा परिसर उसकी चपेट में आ गया और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया।
ज्वलनशील सामग्री से बढ़ी आग की तीव्रता
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल और कच्चा माल मौजूद होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की औद्योगिक इकाइयों को अलर्ट किया गया और क्षेत्र में आवाजाही सीमित कर दी गई।
कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है। प्रशासनिक और तकनीकी टीमों द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।
जनहानि नहीं, भारी नुकसान की आशंका
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि फैक्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और एहतियाती कदम उठाए जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!