इकलौते बेटे की मौत से निराश पति पत्नी ने फांसी लगा कर दी जान

शशि मिश्रा

जांजगीर। इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं। पति-पत्नी के फांसी लगाने की घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। गांव में मातम का माहौल है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है, पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच
शुरू कर दी है।

रमाबाई पटेल (47 वर्ष) और उनके पति कृष्णा पटेल (48 वर्ष), सोमवार को दोनों कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने भीतर झांककर देखा तो दंपति फांसी के फंदे पर झूलते दिखाई दिए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि सालभर पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जवान बेटे की मौत से दोनों गहरे सदमे में थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, बेटे के निधन के बाद से वे मानसिक रूप से काफी व्यथित और अवसादग्रस्त नजर आ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक आघात के चलते उन्होंने जानलेवा कदम उठाया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। पूरे गांव में शोक का वातावरण है।
एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया, सड़क दुर्घटना में सालभर पहले उनके इकलौत बेटे की मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर वे अवसाद में रहते थे। मृतकों ने आत्महत्या करने पहले सोशल मीडिया वॉट्सएप में स्टेट्स भी लगाया था, स्टेटस में लिखा, वे भी अब इस दुनिया से जा रहें हैं। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!