
शशि मिश्रा

पेंड्रा। हरीं रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे कोयले से भरी एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय अमला तत्काल सक्रिय हो गया।
रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दिए जाने पर नगरपालिका परिषद पेंड्रा ने तुरंत अपनी फायर ब्रिगेड वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया। दमकल चालक सुशील श्रीवास्तव ने
कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया। दमकल की तत्परता के चलते संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद रेलवे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि सुशील श्रीवास्तव पिछले एक दशक से अधिक समय से दमकल वाहन का संचालन कर रहे हैं। आपात स्थितियों में उनकी सक्रियता और अनुभव नगर की सुरक्षा के लिए लगातार महत्वपूर्ण साबित होते रहे हैं
