

बिलासपुर। नगर निगम भाजपा पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह तथा महापौर पूजा विधानी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं और आगामी 13 फरवरी को होने वाली मेयर इन कौंसिल की बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने मेयर इन कौंसिल की बैठक में एकजुटता के साथ भाग लेने और नगर हित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया। विधायक अमर अग्रवाल ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षदों की संख्या अधिक है, इसलिए सदन में उनकी सामूहिक शक्ति और प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि सभी पार्षद जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और वार्डों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी और किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद दल को पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना चाहिए।
महापौर पूजा विधानी ने भी पार्षदों का उत्साहवर्धन करते हुए वार्डों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक के प्रारंभ में भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से बंधु मौर्य, श्याम साहू, विजय ताम्रकार, तिलकराम साहू, प्रकाश यादव, संजय यादव, मोती गंगवानी, दिनेश देवांगन, सीमा कुसुम महाबली, संजय सिंह, सुनीता जगत, रेखा पाण्डेय, रूपाली गुप्ता, दिलीप कोरी, अंजनी (बबलू) कश्यप, मधुबाला टंडन, गणेश रजक, अमित तिवारी, आशीष गुप्ता, वल्लभ राव, राजेश दुसेजा, अंचल दुबे, श्याम कार्तिक, विजय मरावी, रमेश पटेल, जय वाधवानी, कमला पुरूषोत्तम पटेल सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।
