
शशि मिश्रा
बिलासपुर। एल्युमीनियम सेक्शन लगाते समय करंट से कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद बेकरी संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। चकरभाठा पुलिस के अनुसार, 3 दिसंबर 2025 को चकरभाठा नयापारा चौक स्थित आदर्श बेकरी में तालापारा निवासी लव कुमार कुर्रे पिता सदन कुर्रे एल्युमिनियम सेकशन लगाने का काम कर रहा था। उसने छत में एल्युमीनियम पाइप उठाया तो ऊपर से गुजरे 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आकर करंट से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आदर्श बेकरी के संचालक सुनील मलघानी उर्फ कट्टी सिंधी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
