मगरपारा चौक से लेकर भारतीय नगर चौक तक हटाए गए कब्जे

शशि मिश्रा

बिलासपुर। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने फिर से नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम – ने कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को मगरपारा चौक से लेकर भारतीय नगर चौक तक कब्जे हटाए गए। इस दौरान सड़क में रखे दुकानों के सामान को जब्त किया गया। साथ ही – चौक में अवैध रूप से संचालित हो रहे ठेला व गुमटियों को जब्त किया गया। दुकानदारों को सामान बाहर न रखने की चेतावनी दी गई है। खासतौर पर मगरपारा के तैयबा चौक, ईदगाह चौक और बजरंग चौक पर अवैध रूप से कब्जों को हटाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया।

बीते कुछ दिनों से नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी दस्ता की कार्रवाई बंद थी। शनिवार की सुबह से दस्ता फिर से सक्रिय हो गया। इसी के तहत अतिक्रमण टीम ने मगरपारा चौक से कार्यवाही शुरू की और

इन सड़कों पर भी चली कार्रवाई

निगम की टीम ने शहर के अन्य सड़को के तहत पुराना बस स्टैंड चौक, तारबाहर चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग के साथ ही सरकंडा मुख्य मार्ग में भी कार्रवाई की। जिन्हें पहले से समझाइश दी गई थी कि वे अपने ठेला व गुमटी सड़क के दायरे से हटा लें, लेकिन समझाइश पर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया, ऐसे में इन दुकानदारों के सामानों व ठेला को जब्त कर लिया गया है। निगम के अतिक्रमण दस्ते ने साफ किया है कि आगे भी कार्रवाई चलते रहेगी। सड़क को हर हाल में कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

सड़क पर दुकान लगाने वालों को सामान जब्त करना शुरू किया। साथ ही इस दौरान सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि सड़क के

दायरे से बाहर दुकान लगाए, अन्यथा अगली बार भी सामान के साथ ठेला व गुमटी भी जब्त कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!