विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला लोककल्याणकारी बजट, युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए नई संभावनाओं का द्वार:- रौशन सिंह

शशि मिश्रा


बिलासपुर।
केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा युवा नेता रौशन सिंह ने इसे विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और लोककल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट समावेशी विकास का मजबूत रोडमैप है, जो देश को वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की ओर ले जाएगा।
रौशन सिंह ने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। रोजगार सृजन, कौशल विकास, स्टार्टअप्स और नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं कर सुधारों के माध्यम से मध्यम वर्ग को राहत देकर आम नागरिक की आर्थिक क्षमता को सशक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आधुनिक कृषि, डिजिटल तकनीक, सिंचाई और मूल्य संवर्धन से जुड़े प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार योजनाएं सामाजिक विकास को नई दिशा देंगी।
रौशन सिंह ने यह भी कहा कि यह बजट अंत्योदय के सिद्धांत को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े प्रावधान देश को दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट न केवल नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि भारत को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!