

सरवन देवरी — ग्राम सरवन देवरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 से आयोजित
5 दिवसीय योग शिविर का सफल समापन हुआ। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सरवन देवरी परिसर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा व ग्रामीणों ने सहभागिता कर योग एवं आयुष पद्धति का लाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती विद्या गोवर्धन,सरपंच शकुंतला साहू द्वारा भगवान धन्वंतरी के छायाचित्र पर पूजन पश्चात प्रारंभ हुआ।
स्वागत उद्बोधन में डॉ. रश्मि जितपुरे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लखराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति स्वस्थ समाज के निर्माण में अत्यंत उपयोगी है। योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर व्यक्ति रोगमुक्त और संतुलित जीवन जी सकता है।
योग सत्रों का संचालन योग प्रशिक्षक श्री रामेश्वर बरगाह द्वारा किया गया, जिन्होंने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल रूप में समझाया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़ी श्रीमती विद्या गोवर्धन रहीं। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया व सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच शकुंतला साहू,उपसरपंच एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एस एल सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।आयोजन को सफल बनाने में औषधालय के समस्त कर्मचारी गण फार्मासिस्ट खिलेश्वर प्रसाद, औषधालय सेविका हेलन इंदुआ, पी टी एस अनिल केवट ,शाला के स्टॉफ व ग्रामीण जन श्री अश्वनी कश्यप, श्रीमती कांति ,श्रीमती कौशल्या , करन इंदुआ का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान की सभी ने सराहना की। कुल लाभार्थी 675 रहे।
फार्मासिस्ट खिलेश्वर प्रसाद द्वारा सभी अतिथियों, प्रशिक्षक एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया
डॉ रश्मि द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई। अंत में आयुष काढ़ा और अंकुरित अनाज का वितरण किया गया।
